आजम खान को अदालत ने भड़काऊ भाषण मामले में तीन साल की सजा सुनाई हुई है. दरअसल, यह मामला साल 2019 का है. तब देश में लोकसभा चुनाव हो रहे थे. आरोप है कि इस दौरान चुनावी सभा में कथित रूप से आजम खान ने आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थी. जिस पर विपक्षी दलों ने भी हंगामा किया था.
source https://www.aajtak.in/india/news/story/sc-rejects-azam-khan-demand-for-transfer-of-cases-against-him-out-of-up-ntc-1608301-2023-01-04